फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nine injured including brother-in-law and brother-in-law in road accidents

सड़क हादसों में जीजा-साला समेत नौ घायल

Wed, 16 Jun 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nine injured including brother-in-law and brother-in-law in road accidents
बांदा। सड़क हादसों में जीजा-साला समेत नौ राहगीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के क्योटरा निवासी अजय (40) बुधवार को अपने बहनोई दीनदयाल (50) और भांजा राजा (11) के साथ बबेरू से घर लौट रहा था। बबेरू को नजदीक लोडर की टक्कर से तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन

राजा और अजय को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घटना में सीमावर्ती पन्ना (एमपी) के कल्याणपुर गांव निवासी अंकित (17), दिलीप (18) व लक्ष्मी प्रसाद (18) एक ही बाइक पर मंगलवार को शाम बांदा आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरवां के नजदीक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। गिरवां थाना क्षेत्र के अर्जुनाह गांव का दीपक (18) अपने भाई अर्जुन (22) के साथ मंगलवार की शाम बाइक पर बांदा से घर लौट रहा था। गड़रा नाला के पास जीप की टक्कर से दोनों घायल हो गए। कोतवाली देहात के जौरही गांव निवासी बाला प्रसाद (25) साइकिल से घर जाते समय कैंपर की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed