फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Newly married wife of textile businessman commits suicide by hanging herself

Banda News: कपड़ा व्यवसायी की नवविवाहिता पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 19 Oct 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Newly married wife of textile businessman commits suicide by hanging herself
बांदा। कपड़ा व्यवसायी की नवविवाहिता पत्नी ने ससुराल में कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज में बाइक और पांच लाख की मांग पूरी न करने पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के समय पति नहाने के लिए मकान की निचली मंजिल में चला आया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी मोहल्ला निवासी प्रिया गुप्ता (28) ने बुधवार को तड़के अपने घर के कमरे में दुपट्टे से पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति पवन गुप्ता अपने कमरे से निकलकर नहाने के लिए आया था। कुछ देर बाद उसने कमरे में जाकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था। रोशनदान से झांका तो वह फंदे से लटक रही थी। घटना के संबंध में ससुर रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि शादी के बाद से वह अनमने मन से रहती थी। किसी से ज्यादा बोलती नहीं थी। शायद वह डिप्रेशन में रहती थी। यह पूछने पर किस तरह का डिप्रेशन तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। उधर, मृतका के मायके पक्ष के बबेरू गांव निवासी चंद्रभूषण गुप्ता उर्फ भूपत गुप्ता ने बताया कि उसने अपनी पुत्री प्रिया की शादी 26 जनवरी 2023 को की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ससुराली दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। रक्षाबंधन पर्व में वह अपने मायके आई थी। वह जन्माष्टमी रुकना चाहती थी। लेकिन ससुराली उसे ले गए। तीन दिन पहले से उसका मोबाइल भी ससुरालियों ने छीन लिया था। जिससे वह अपने मायके बात नहीं कर पा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि ससुरालियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शरीर में चोट के निशान भी है। परिजनों ने ससुराल पहुंचकर आक्रोश जताया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव का मामला संज्ञान में आया है। मृतका के मायके पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed