{"_id":"5e580ae08ebc3ef3f51dcb8b","slug":"newborn-girl-gets-shelter-in-kanpur-institution-banda-news-knp54736215","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बालिका को कानपुर की संस्था में मिला आश्रय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात बालिका को कानपुर की संस्था में मिला आश्रय
विज्ञापन
लावारिस मिली नवजात बालिका।
- फोटो : BANDA
बांदा। एक माह पूर्व झाड़ियों में लावारिस अवस्था में मिली नवजात बालिका कानपुर में इलाज के बाद चंगी हो गई है। कानपुर की सुभाष चिल्ड्रेन दत्तक ग्रहण एजेंसी ने उसे अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। एजेंसी जल्द ही गोद देने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
पिछले माह बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन में झाडिय़ों में नवजात बालिका पाई गई थी। उसे पुलिस ने यहां मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर हैलेट भेज दिया गया। वहां लगभग एक माह तक चले इलाज के बाद रेलवे समन्वयक गौरव सचान और परामर्शदात्री मंजूलता दुबे ने बालिका को प्राप्त किया और उपरोक्त एजेंसी के हवाले कर दिया।
एजेंसी ने उसकी देखरेख की। एजेंसी के प्रबंधक कमलकांत तिवारी ने बताया कि एक माह हैलेट में उपचार के बाद गुरुवार (27 फरवरी) को बालिका को उनकी संस्था में रखा गया है। 60 दिनों के अंदर उसके परिजनों/वारिस न मिलने पर किशोर न्याय अधिनियम-2015 के अनुसार उसे गोद देने की प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी केंद्रीय दत्तक इकाई के राष्ट्रीय पोर्टल पर भी अपलोड की जाएगी।