फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   New governments start shift in 1097 villages of Mandal

मंडल के 1097 गांवों में नई सरकारों ने शुरू की पारी

Thu, 27 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
New governments start shift in 1097 villages of Mandal
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट की कुल 1407 ग्राम पंचायतों में से 1097 ग्राम पंचायतों में पहली बैठक के साथ ही बृहस्पतिवार को नई सरकार का कार्यकाल शुरू हो गया। शासनादेश के मुताबिक 6 उपसमितियां भी गठित हो गईं। शेष 310 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या कम होने से कोरम के अभाव में शपथ ग्रहण नहीं हुए। कुछेक ग्राम पंचायतों में विभिन्न वाद विवादों और नोकझोंक की मामूली घटनाओं को छोड़कर शपथ ग्रहण आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा। मंडल में कुल 1407 ग्राम पंचायतें हैं। उधर, बांदा में 469 ग्राम पंचायतों में 373 ग्राम पंचायतों में पहली बैठक हुई। 96 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा न होने से कारण शपथ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बांदा में 373 ग्राम पंचायतों की बैठक में सभी ग्राम पंचायतों में छह समितियों का गठन हुआ और कोविड से बचाव व स्वच्छता पर चर्चा की गई। बांदा जिले की 469 में से 373 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और सदस्यों ने वर्चुअल शपथ ली। 27 मई को निर्धारित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक में छह समितियों का गठन किया गया।
विज्ञापन

इनमें प्रशासनिक समिति, नियोजन एवं विकास, शिक्षा, निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और जल प्रबंधन समिति शामिल हैं। समितियों में ग्राम पंचायत सदस्यों का चयन किया गया। ग्राम प्रधानों ने पहली बैठक में सभी सदस्यों का एक-दूसरे से परिचय कराया। बाद में कोविड-19 के बचाव, वैक्सीनेशन, सफाई, सैनिटाइजेशन, पौधरोपण, शिक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली व जल संरक्षण सहित विकास आदि मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिवों ने बैठक का संचालन किया। इस दौरान संवेदन और अति संवेदनशील ग्राम पंचायतों में पुलिस एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित नोडल अधिकारी सुरक्षा के लिहाज से मौजूद रहे। कोविड प्रोटोकॉल के तहत बैठक में ग्रामीणों को उपस्थित नहीं होने दिया गया। पूर्व प्रधान और गांव के कुछ वरिष्ठ नागरिक ही शामिल हो सके। उप निदेशक पंचायत दिनेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार व एडीपीआरओ ने कई ग्राम पंचायतों में होने वाली बैठकों का जायजा लिया और व्यवस्थाएं देखी।

कई ग्राम पंचायतों में महिला प्रधान सदस्य घूंघट में पंचायत भवन पहुंची और कार्रवाई में हिस्सा लिया। घूंघट की वजह से नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य अपने प्रधान का चेहरा तक नहीं देख सके। कुछेक ग्राम पंचायतों में महिला प्रधानों ने कार्रवाई रजिस्टर पर हस्ताक्षर के बजाय अंगूठा लगाया। जिले में 34 महिला प्रधान महज कक्षा पांच व 76 महिला प्रधान कक्षा आठ पास हैं, जो ठीक से हस्ताक्षर भी नहीं बना पातीं। हालांकि, इस वर्ष स्नातक महिला-पुरुष प्रधानों की संख्या एक सैकड़ा से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed