फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   New circle rates implemented in Banda, Baberu Road land is the most expensive

Banda News: बांदा में नई सर्किल दरें लागू, बबेरू रोड की जमीनें सबसे महंगी

Sat, 26 Apr 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
New circle rates implemented in Banda, Baberu Road land is the most expensive
बांदा। जिले में जमीनों की नई सर्किल दरें लागू हो गईं। सर्किल दरों में 15 से 20 फीसदी तक इजाफा हुआ है। शनिवार को बढ़ी दरों पर बैनामे हुए। सर्किल दरें बढ़ने से सबसे अधिक फायदा किसानों को होगा।
विज्ञापन

हालांकि जिले के मुख्य मार्गों पर जमीन लेकर मकान बनाना महंगा हो गया है। इससे बैनामा कराने वाले लोगों को झटका लगा है। विभाग का कहना है कि सर्किल दरें दो साल बाद बढ़ी हैं। सर्किल दरों की बढ़ोत्तरी में आम लोगों का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर इस वर्ष सर्किल दरों में 20 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। नई सर्किल दरों से बढ़ने से किसानों को फायदा होगा। किसानों को अब जमीन का सही मूल्य मिलेगा। राष्ट्रीय व राजमार्ग व बाईपास और शहर की जमीनों की सर्किल दरों में महंगी होने से अब लोगों को जमीन खरीदकर मकान बनाना कठिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय मार्ग से सटी सड़क किनारे की कोई भी जमीन 18 हजार वर्ग मीटर से कम नहीं है। शहर के प्रमुख मार्ग डिग्री चौराहे से छोटी बाजार, स्टेशन से अतर्रा चुंगी चौकी, जिला परिषद, कालूकुआं, तिंदवारी रोड, नरैनी रोड, अतर्रा रोड आदि जमीनों में सर्किल दरें 15 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की गई है।

अधिवक्ता अभिसार दीक्षित का कहना है कि सर्किल दरों में बढ़ोत्तरी के बाद जमीनें और ज्यादा महंगी हो जाएगी। शहर में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए जमीन खरीदकर मकान बनवाना सपना बनकर रह जाएगा।
उधर, अधिवक्ता गोपाल नारायण का कहना है कि कृषि भूमि की सर्किल दरें बढ़ने से किसानों को खासा लाभ होगा। उन्हें जमीन के सही दाम मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed