फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   New Boomers beat Warriors by 50 runs to win the title

न्यू बूमर्स ने वारियर्स को 50 रन से हराकर जीता खिताब

Mon, 31 Jan 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
New Boomers beat Warriors by 50 runs to win the title
विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देते अतिथि। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। कृष्ण कुमार त्रिवेदी (शास्त्री जी) की स्मृति में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मैच में सोमवार को न्यू बूमर्स ने गोल्डन वारियर्स को 50 रन से हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यू बूमर्स टीम बल्लेबाज सोनू के 15 और भरत के 29 व सौरभ द्विवेदी के 39 रनों की बदौलत 16 ओवर में 126 रन बनाए। जवाब में उतरी गोल्डन वारियर्स की शुरूआत खराब रही। पूरी टीम 14 ओवर में 76 रनों पर सिमट गई। कप्तान शारदा 4 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन

न्यू बूमर्स टीम के कप्तान संतोष जागे व सौरभ द्विवेदी ने 3-3 और राजकुमार व सोमिल ने 1-1 विकेट लिया। सौरभ द्विवेदी मैन आफ द मैच घोषित हुए। अनिरुद्ध सचान को मैन आफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में मनोज गुप्ता, डॉ. देवेंद्र गोयल, कमलाकांत त्रिवेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपू सोनी, गौरीशंकर गुप्त उपस्थित रहे। आयोजक ऋषभ दीक्षित, सह संयोजक अंकित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अखिल पटेल, उमंग गुप्ता, प्रतीक सिंह, सुनेंद्र देवा, अथर्व गुप्ता आदि मौजूद रहे। अंपायर प्रशांत बाजपेयी व कन्हैया अवस्थी रहे। स्कोरिंग शिवम पटेल ने की।
बांदा ने बरसड़ा टीम को 50 रन से हराया
अतर्रा। महाकाल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट सीजन फस्र्ट के अंतिम लीग मैच में बांदा ने बरसड़ा गांव की टीम को 50 रन से हराकर ट्राफी जीत ली। महुआ क्षेत्र के नाई गांव में बांदा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 110 रन बनाए। बल्लेबाज सूर्यांश ने 23 रन लिए। वीरेंद्र त्रिपाठी ने 5 विकेट लिए। बांदा टीम के कप्तान सुधांशु त्रिपाठी रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरसड़ा टीम 60 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन आफ द मैच 5 विकेट लेने वाले बांदा टीम के गेंदबाज वीरेंद्र त्रिपाठी को मिला। अंपायर बलदाऊ, शिवम व कमेंट्री गौरव मिश्रा ने की। टूर्नामेंट प्रबंधक चित्रांशु त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, संदीप, गौरव मिश्रा, अखिलेश सिंह, सुधांशु, अनुज सिंह, निखिल, सत्यम, संदीप, आलोक, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed