फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Networking marketing worker dies due to vehicle collision

Banda: वाहन की टक्कर से नेटवर्किंग मार्केटिंग कर्मी की मौत, दो घायल

Sat, 01 Apr 2023 05:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Networking marketing worker dies due to vehicle collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बांदा में वाहन की टक्कर से बाइक चला रहे नेटवर्किंग मार्केटिंग कर्मी की मौत हो गई। साथ में बैठे दो अन्य कर्मी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने से सिर पर आई गंभीर चोट मौत का कारण बनी। अतर्रा थाना क्षेत्र के फौजदार पुरवा निवासी धर्मेंद्र (22) पुत्र राम प्रसाद अपनी बाइक पर कंपनी के दो अन्य कर्मियों के साथ गुरुवार को बिसंडा जा रहा था। बिसंडा थाना क्षेत्र में पशु अस्पताल के पास सामने से कार ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें पीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


धर्मेंद्र की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। कागजी कार्रवाई में लेटलतीफी के चलते शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पिता रामप्रसाद ने बताया कि धर्मेंद्र अविवाहित था। नेटवर्किंग मार्केटिंग में कर्मी था। काम के सिलसिले से तीनों बिसंडा जा रहे थे। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed