{"_id":"5ee7b3d28ebc3e42fc59944a","slug":"nephew-killed-uncle-in-pipeline-dispute-banda-news-knp565733160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन के विवाद में भतीजों ने चाचा को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन के विवाद में भतीजों ने चाचा को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दरवाजे से पाइप लाइन निकालने के विवाद में भतीजों ने वृद्ध चाचा पर डंडों से हमला कर दिया। कुछ ही देर बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक का युवा पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मृतक के दो आरोपी भतीजों को हिरासत में ले लिया है।
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के बरगहनी गांव की है। यहां संजय सिंह (26) पुत्र बलवीर रात करीब 9 बजे भाई संदीप के यहां से घर आ रहा था। दरवाजे पर पहुंचते ही घर के सामने रहने वाले दो चचेरे भाइयों ने उसे घेर लिया डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर बचाने आए पिता बलवीर सिंह (60) पुत्र हृदयेश सिंह को भी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया और भाग गए। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां बलवीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। घायल संजय की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में एक महिला भी है।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र संदीप नेर बताया कि घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में सबमर्सिबल पंप है। एक माह पूर्व इस पंप से घर तक पाइप लाइन बिछवाई है। हमलावर चचेरे भाई अपने दरवाजे से पाइप डालने का विरोध कर रहे हैं। कई बार विवाद हुआ। ग्रामीणों ने भी समझाया, फिर भी नहीं माने।
पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की। कोतवाली देहात प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।