{"_id":"653180a97e6c7d995205fe94","slug":"neelu-first-in-100-meter-race-and-priyanka-first-in-400-meter-race-banda-news-c-212-1-sknp1006-3633-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 100 मीटर में नीलू व 400 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 100 मीटर में नीलू व 400 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम
Fri, 20 Oct 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
बांदा। मिशन शक्ति अभियान फेज-चार में पुलिस लाइन ग्राउंड में गुरुवार को छात्राओं की खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़, पोल गेम, म्यूजिकल चेयर, इन-आउट प्रतियोगिता की गईं।
100 मीटर दौड़ में नीलू को प्रथम, मुस्कान द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम तथा अर्पिता द्वितीय रहीं। पोल गेम प्रतियोगिता में दीपिका को प्रथम तथा अंजलि को द्वितीय स्थान मिला। म्यूजिकल चेयर में अनु को प्रथम तथा मुस्कान द्वितीय रहीं। इन-आउट प्रतियोगिता में सानिया प्रथम तथा अंशिका द्वितीय रहीं।
एसपी अंकुर अग्रवाल ने प्रतियोगिता जीतने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। खेल-कूद प्रतियोगिता के बाद बच्चियों को गुड टच – बैड टच आदि के बारे में बताया गया। शक्ति दीदी के साथ सेल्फी ली गई। इस दौरान एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी गवेन्द्र पाल गौतम, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी, सीओ अतर्रा जियाउद्दीन अहमद आदि उपस्थित रहे।