फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Navratri today , Divine Dressed court

नवरात्र आज, देवी के सजे दरबार

Mon, 12 Oct 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 12 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Navratri today , Divine Dressed court

बांदा। नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को कलश स्थापना

विज्ञापन
और पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 8.17 से 9.57 बजे तक रहेगा। दोपहर  में 11.37 से 12.24 तक अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापित करना शुभ रहेगा।

पूर्व संध्या पर दुर्गा प्रतिमा पंडाल सजधज कर तैयार हो गए। निर्माण स्थल से पंडाल के लिए बाजे-गाजे के साथ प्रतिमाएं लाने का सिलसिला जारी रहा। उधर, मंदिरों को भी रंगरोगन से सजा संवारकर श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया है।

शहर में करीब दो सौ स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं और पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साही भक्त पंडाल सजाने में जुटे हैं। सोमवार को दिन भर प्रतिमाएं पंडालों तक ले जाने का सिलसिला चला। देवी प्रतिमाओं में इस बार भी हिंदू और मुस्लिम युवा सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे हैं।

अलीगंज स्थित काली देवी मंदिर बाल समिति ने मंदिर को भव्य रूप से सजाया है। अध्यक्ष भोलू शिवहरे के मुताबिक उनकी टीम में मुस्लिम युवक भी हैं। बंगालीपुरा में मां दुर्गा बाल समाज महामंत्री अरुण कुमार बताते हैं कि कांच की चूड़ियों से सजी प्रतिमा स्थापित कराएंगे।

इसकी कीमत करीब 52 हजार रुपये है। महेश्वरी देवी मंदिर के नजदीक मां वैष्णव बाल समाज का गुफानुमा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा। रामलीला बाल समाज अध्यक्ष नारायण धुरिया, महेश्वरी देवी नवयुवक बाल समाज अध्यक्ष रवि प्रकाश चेपू, बलखंडीनाका नूतन बाल समाज अध्यक्ष चुन्नू सैनी ने बताया कि सिर्फ पंडाल की लागत 50 हजार आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed