{"_id":"626ad71595cec9365c4c1445","slug":"navodaya-entrance-exam-will-be-conducted-under-the-surveillance-of-cctv-cameras-banda-news-knp6938536145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
बांदा। 6वीं कक्षा के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा 30 अप्रैल को होगी। जनपद में 14 केंद्रों में 4841 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा में किसी भी प्रकार के गैजेट या इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर रोक है। माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग से परीक्षा कराने के लिए अध्यापक मांगे गए हैं। उधर, ज्यादातर अध्यापकों के मूल्यांकन में लगे होने से बेसिक शिक्षा विभाग से भी अध्यापक मांगे जा रहे हैं।
उधर, ज्यादातर केंद्राध्यक्षों ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के चलते शिक्षकों की कमी है। इस पर माध्यमिक शिक्षा विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग ने विभिन्न स्कूल, कॉलेजों से अध्यापकों को लगाया है। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि विभिन्न इंटर कॉलेजों के अध्यापकों को लगाया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य एमए खान ने बताया कि परीक्षा निष्पक्ष, सकुशल और गाइडलाइन के तहत कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
परीक्षा केंद्रों में 11 बजे तक मिलेगा प्रवेश
प्रवेश परीक्षा सिर्फ एक ही पाली में सुबह 11:15 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों में 11 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। 11:30 बजे के बाद आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।