फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   National seminar yesterday on Kalinjar

कालिंजर पर नेशनल सेमिनार कल

Fri, 19 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 19 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
National seminar yesterday on Kalinjar

बांदा। कालिंजर पर राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार यहां 21

विज्ञापन
फरवरी को होगा। इसका विषय ‘हिस्ट्री एंड आर्कियोलाजी आफ कालिंजर फोर्ट’ निर्धारित किया गया है। आयोजन बुंदेलखंड टूरिज्म और इंटेक द्वारा किया जा रहा है।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में इंटेक की सांस्कृतिक सचिव आशा सिंह ने बताया कि कालिंजर का ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व पर होने वाला यह नेशनल सेमिनार रविवार को सुबह 10.30 बजे से केसीएनआईटी के कान्फ्रेंस हाल में होगा।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म के विभागाध्यक्ष डा.ओपी कंडारी मुख्य रूप से शामिल होंगे। बताया कि अन्य वक्ताओं में प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. योगेंद्र नारायण, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. जेएन पांडेय व छेदीलाल दुबे, सागर विश्वविद्यालय के डॉ. केएल अग्रवाल, भारतीय पुरातत्व संस्थान, भोपाल के डॉ. राजेंद्र यादव, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, झांसी डॉ. सुरेश दुबे, अलीगढ़ विश्वविद्यालय के डॉ. विनोद सिंह, पूर्व पुलिस आईजी डॉ. एके सिंह, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. कामेश थापक और डॉ. अवनीश मिश्रा (मऊ) शामिल हैं।

बुंदेलखंड टूरिज्म की ओर से प्रद्युम्न कुमार दुबे (लालू) एवं अशोक त्रिपाठी जीतू ने बताया कि सेमिनार से बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलने पर मंथन होगा। समाजसेवी उमाशंकर पांडेय, दीवारी नृत्य कलाकार रमेश पाल, वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार खरे आदि सम्मेलन में सहभागी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed