{"_id":"5f5127868ebc3e54b92344db","slug":"nasimuddin-will-review-general-knowledge-competition-preparation-banda-news-knp5805203103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तैयारी की नसीमुद्दीन करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तैयारी की नसीमुद्दीन करेंगे समीक्षा
विज्ञापन
बांदा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की स्मृति में कांग्रेस 13 व 14 सितंबर को ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। प्रतियोगिता की तैयारियों में कांग्रेस नेता जुटे हैं। प्रदेश हाईकमान ने बांदा सहित कई जिलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को जिम्मा सौंपा है। वह शुक्रवार शाम बांदा आएंगे। अगले दिन यहां परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेंगे। पड़ोसी जिले में भी जाएंगे।
राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर आयोजित होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भारत सशक्तीकरण आदि से संबंधित 60 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। विजेता परीक्षार्थियों को हर जिले में लैपटॉप, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्यादि पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
इसमें 16 से 22 वर्ष के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। परीक्षा का समय 3 मिनट होगा। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी परीक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लेने 4 सितंबर को शाम 6 बजे लखनऊ से बांदा आएंगे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परीक्षा आयोजकों के साथ बैठकर समीक्षा करेंगे। वह कई दिन यहां ठहरेंगे। वे फतेहपुर भी जाएंगे।