फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nahron ki safai karaein

नहरों की सफाई 30 तक पूरी कराएं, बोरिंग को मांगें बजट

Wed, 11 Nov 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nahron ki safai karaein
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने नहरों की सफाई का काम 30 नवंबर तक पूरा करने और नि:शुल्क बोरिंग के लिए बजट आवंटन को मांगपत्र शासन को भेजने के निर्देश दिए। बैठक से अनुपस्थित सेतु निगम के अपर परियोजना प्रबंधक और जिला विद्यालय निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने पीडब्ल्यूडी अभियंताओं को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सड़कों की पेंटिंग के लिए यह समय उपयुक्त है। इसे तेजी से कराएं। कृषि उप निदेशक से कहा कि किसान सम्मान निधि के लिए खाते और आधार कार्ड से मैच कराने को बड़े गांवों को पहले चयनित करके यह काम पूरा कराया जाए। कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि एसडीएम से वार्ता कर पराली की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करें। फसल बीमा के कामों में तेजी लाएं। निराश्रित गोवंशों की व्यवस्थाएं शीघ्र पूरी हों। सैम बच्चों के परिवारों को गोवंश उपलब्ध कराने की प्रगति सुस्त होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि इसमें तेजी लाएं। गोवंश की स्वाभाविक मौत पर शव का निस्तारण तत्काल सुनिश्चित हो। सामुदायिक शौचालयों और पंचायत भवनों के निर्माण का काम 15 दिसंबर तक पूरा कराएं। डीएम ने जल निगम, डूडा, आपूर्ति, समाज कल्याण विभागों सहित कन्या सुमंगला, पोषण मिशन, दुग्ध विकास आदि योजनाओं की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed