{"_id":"65aeb57c9cbdad52ac03904b","slug":"my-ram-has-come-to-ayodhya-say-jai-jai-shri-ram-banda-news-c-12-1-jhs1001-555328-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अयोध्या आए मेरे राम, बोलो...जय-जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अयोध्या आए मेरे राम, बोलो...जय-जय श्रीराम
Tue, 23 Jan 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
बांदा। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर जगह-जगह मठ और मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। शोभायात्राएं निकाली गईं। आतिशबाजी के साथ भक्तों ने जयश्रीराम का जयघोष किया। मंदिरों में घी के दीये जलाए गए।
संकट मोचन मंदिर के सामने जहीर क्लब मैदान में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समिति शबरी के राम आयोजित 108 श्रीराम यज्ञ व अयोध्यावासी मंदिर में श्रीराम कथा के समापन पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने जन कल्याण के लिए आहुतियां दी। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन द्वारा निकाली गई धर्म यात्रा की शुरूआत की। दीपोत्सव के साथ आतिशबाजी हुई। संस्थापक प्रवीण सिंह मौजूद रहे।
रामजानकी मंदिर कटरा में राज्यमंत्री ने प्रभु राम की आरती उतारी। प्रसाद वितरण हुआ। महाराणा प्रताप चौक में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। भाजपा नेता संतोष गुप्ता, जगराम सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज ने प्रसाद वितरण किया। अंबे माता मंदिर अवस्थी चौराहा में श्रीराम संकीर्तन हुआ। श्रीराम दरवार पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता कार्यालय में सुंदरकांड हुआ। हनुमान मंदिर रोडवेज में श्रीराम संकीर्तन, बाबेश्वर मंदिर में सुंंदरकांड, रामजानकी मंदिर निम्नीपार, मोदी मंदिर फूटाकुआं में सुंदरकांड, कालीदेवी में हवन पूजन, महेश्वरी देवी में हवन पूजन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ।
इसके अलावा विभिन्न हिंदू संगठनों ने श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली और आतिशबाजी की। शाम होते ही शहर भर के मंदिर दीयों जगमगा उठे। घरों के बाहर भी लोगों ने दीपक रखकर प्रभु श्रीराम के आने का स्वागत किया।
मंदिरों में महिलाओं ने किया नृत्य, ली सेल्फी
रामलला के विराजमान होने की खुशी में महिलाओं ने भी मंदिरों में जमकर नृत्य किया। रामजी की निकली सवारी गीत पर डीएवी कॉलेज रोड पर स्थित शिव मंदिर के बाहर सजी धजी महिलाओं ने ढोल नगाड़ों के बीच नृत्य किया। इसी तरह नव निर्मित हनुमान मंदिर में एकत्र महिलाएं आपस में सेल्फी लेतीं भी दिखाई दीं। छोटी बाजार से निकली शोभायात्रा में भी राम गीतों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। यात्रा में महिलाओं की कलश यात्रा भी शामिल रही।
उधर, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सीधे दिखाने के लिए मंदिरों व चौराहों पर बड़ी सी एलईडी की भी व्यवस्था की गई थी। लोगों ने प्रधानमंत्री की ओर से प्रभु राम की महिमा का बखान भी सुना।