फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   murder

किसान की पीट-पीट कर हत्या, शव खेत में फेंका

Tue, 15 Jun 2021 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
murder
बबेरू। पड़ोसी की शिकायत करने के लिए मुरवल पुलिस चौकी के लिए निकले किसान का शव मंगलवार को खेत में मिला। किसान के शरीर में चोट के निशान थे। परिजनों ने पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। दो दिन पूर्व पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार बताए गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव का रामभवन पटेल (55) सोमवार की शाम पड़ोसी दबंग की शिकायत करने के लिए मुरवल पुलिस चौकी जाने की बात कहकर निकला था। फिर वापस घर नहीं आया। परिजनों ने खोजबीन भी की, लेकिन पता नहीं लगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह खेत की जुताई करने पहुंची पत्नी उर्मिला ने जुगरेहली मोड़ के पास खेत में रामभवन का शव पड़ा देखा। गर्दन समेत पूरे शरीर में चोट के निशान थे। उसका एक हाथ फ्रैक्चर था। उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पत्नी ने बताया कि दो दिन पूर्व पड़ोसी दबंग शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति रामभवन से बदसलूकी की थी। अक्सर वह परेशान करता था। इसी से क्षुब्ध होकर पति पुलिस में शिकायत करने के लिए निकले थे। आरोप लगाया कि पति रामभवन की पीटकर हत्या की गई है। भाई बाला प्रसाद ने बताया कि मृतक खेतीबाड़ी करके गुजर-बसर करता था।

पुलिस अधीक्षक डा. एसएस मीणा, एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान और सीओ आदि भी घटनास्थल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर आरोपी राम सिंह समेत दो के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed