फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Municipality engaged in improving cleanliness ranking

Banda News: स्वच्छता रैंकिंग सुधारने में जुटी नगर पालिका

Mon, 06 Feb 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Municipality engaged in improving cleanliness ranking
हटेटी पुरवा में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण करते ईओ बीपी यादव। - फोटो : BANDA
बांदा। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सड़कों की सफाई और समय से पहले कूड़ा उठान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घरों से कूड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मियों की फौज लगा दी गई है। इससे अबकी स्वच्छता रैंकिंग में और सुधार की संभावना है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम आने वाली है। रैंकिंग सुधारने के लिए नगर पालिका परिषद ने शहर में विशेष सफाई अभियान छेड़ रखा है। सफाई कर्मी वाहनों के जरिए स्वच्छता के प्रति जागरुक तो कर ही रहे हैं, रैली भी निकाली जा रही हैं। शहर के 31 वार्डों में घरों से कूड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मियों की टीमें लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम में 6 से 10 कर्मी हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जा रहा है। लोगों को भी जागरुक कर रहे हैं। चालू माह के पहले पखवारे तक स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के आने के आसार हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी बीपी यादव ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 1,69,957 आबादी है। वर्ष 2021 से वर्ष 2022 में रैंकिंग में बेहतर सुधार हुआ है। और रैंकिंग में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। सफाई और कूड़ा निस्तारण पर खास ध्यान है। दरवाजे से कूड़ा जुटाने के लिए टीमें पहुंच रही हैं। हटेटी पुरवा में लगभग डेढ़ करोड़ लागत से कूड़ा निस्तारण केंद्र बन रहा है। शहर से रोजाना निकलने वाला लगभग पांच टन कूड़ा यहीं पर भारी-भरकम गड्ढे में डंप किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed