फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Municipal elections: Nomination from 17 April, result on 13 May

निकाय चुनाव : 17 अप्रैल से नामांकन, 13 मई को परिणाम

Mon, 10 Apr 2023 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Nomination from 17 April, result on 13 May
बांदा। बुंदेलखंड के नगरीय बाशिंदे अबकी निकायों की सरकार के लिए दो चरणों मेंं मतदान करेंगे। पहले चरण में झांसी मंडल के झांसी, जालौन और ललितपुर जनपदों के शहरी मतदाता वोट डालेंगे। इसके लगभग एक सप्ताह बाद दूसरे चरण में चित्रकूट धाम मंडल के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा के लोग मतदान करेंगे। चित्रकूट धाम मंडल में आठ नगर पालिका परिषद और 15 नगर पंचायतों के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन

आरक्षण को लेकर चल रही खींचतान और कानूनी दांवपेंच से स्थानीय निकाय चुनाव लोगों में काफी उत्सुकता और चर्चा का विषय बन गए थे। अंतत: रविवार को शाम नगरीय निकाय चुनाव आयोग द्वारा चुनावों की घोषणा और तिथियां घोषित कर दिए जाने के बाद असमंजस की स्थिति पर विराम लग गया। साथ ही चुनावी सरगर्मियां और चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन

मंडल के चारों जनपदों में पिछले 2017 में हुए चुनाव में लगभग सभी प्रमुख दलों को शहरी मतदाताओं ने मौका दिया था। छह से ज्यादा निकायों में निर्दलीय प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते थे। कमोवेश अबकी भी यही स्थिति रहने के आसार हैं। हालांकि सत्तारूढ़ दल भाजपा सब पर भारी पड़ सकती है। उसकी तैयारियां भी अन्य दलों की अपेक्षा ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट धाम मंडल के चारों जनपदों में जिला निर्वाचन अधिकारी 17 अप्रैल को अधिसूचना जारी करेंगे। इसी दिन से नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो जाएगा। यह 24 अप्रैल तक चलेगा। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 अप्रैल को नाम वापसी और 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। गुरुवार 11 मई को सभी निकायों में मतदान होगा। मतगणना 13

इनसेट
चित्रकूटधाम मंडल में हैं आठ नगर पालिका परिषद
बांदा, अतर्रा, चित्रकूट (कर्वी), महोबा, चरखारी, हमीरपुर, राठ, मौदहा।


मंडल में हैं 15 नगर पंचायतें
बांदा : तिंदवारी, बबेरू, नरैनी, ओरन, बिसंडा, मटौंध।
चित्रकूट : मानिकपुर, राजापुर।
हमीरपुर : कुरारा, सुमेरपुर, गोहांड, सरीला।
महोबा : कबरई, खरेला, कुलपहाड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed