फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Municipal administration gave notice to the wood merchant

Banda News: पालिका प्रशासन ने लकड़ी व्यापारी को दिया नोटिस

Thu, 27 Jun 2024 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Municipal administration gave notice to the wood merchant
बांदा। अतर्रा नगर क्षेत्र में परिवहन निगम व वन विभाग की भूमि पर अरसे से लकड़ी का कारोबार हो रहा है। शिकायत पर नगर पालिका प्रशासन ने लकड़ी व्यापारी को नोटिस दी है और तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

वर्ष 1996 में तत्कालीन परिवहन मंत्री सुरेंद्रपाल वर्मा की पहल पर बांदा-प्रयागराज नेशनल हाइवे से 150 मीटर अंदर भागवत नगर मुहल्ले में जमीन अधिग्रहित करने के बाद बस स्टैंड का निर्माण हुआ था। बस स्टैंड के निर्माण में करीब 50 लाख रुपये खर्च हुए। तत्कालीन परिवहन मंत्री की ओर से शिलान्यास के बाद उद्घाटन न होने से स्टैंड में बसों का ठहराव नही हो रहा है।
विज्ञापन

इस जमीन पर अब अवैध तरीके से पेड़ों की कटी लकड़ी के ढेर लगाए गए हैं। लकड़ी व्यापारी ने रोडवेज बस स्टैंड और वन विभाग की जमीन को लकड़ी व्यापार का अड्डा बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्लेवासियो की शिकायत पर पालिका चेयरमैन संगीता वेद निराला व इओ अजय कुमार सिंह ने लकड़ी व्यापारी को सरकारी जमीन को खाली कर अन्यत्र व्यापार करने की चेतावनी दी थी, लेकिन लकड़ी व्यापारी ने दरकिनार कर दिया। पालिका इओ अजय कुमार सिंह ने लकड़ी व्यापारी बुद्धराज पटेल को नोटिस जारी की है। लकड़ी व्यापारी से तीन दिनों के अंदर अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed