फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mulchandra president, became Secretary Balmukund

संयुक्त राजस्व कर्मचारी संघ का चुनाव, मूलचंद्र अध्यक्ष, बाल मुकुंद महामंत्री बने

Sat, 14 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 14 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mulchandra president, became Secretary Balmukund

संयुक्त राजस्व कर्मचारी संघ का नए सिरे से चुनाव हुआ है। 12 पदाधिकारियों की समिति में मूलचंद्र पटेल अध्यक्ष और बाल मुकुंद पांडेय महामंत्री चुने गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को सदर तहसील स्थित सभागार में संघ की कार्य समिति की बैठक में चुनाव हुआ। साथ ही वित्तीय कोष के प्रबंधन और सदस्यता शुल्क निर्धारण पर बातचीत हुई। अरविंद कुमार निगम और सत्य नारायण गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष (प्रथम व द्वितीय), बाबूलाल और रमाकांत मिश्र कनिष्ठ उपाध्यक्ष (प्रथम व द्वितीय) चुने गए।
विज्ञापन


भानु प्रताप गुप्ता संयुक्त मंत्री, रामसनेही कोषाध्यक्ष, कामता प्रसाद मिश्र संगठन मंत्री, चौबा प्रसाद क्रीड़ा मंत्री, गोविंद दास और राम आसरे आडीटर चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश खरे, महामंत्री सईद अहमद सहित अशरफ अली, अरविंद निगम, संग्रह अमीन संघ से होरीलाल वर्मा, दिनेश सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के मुंगी प्रसाद पटेल व रामखेलावन कुशवाहा, लेखपाल संघ के धीरेंद्र सिंह व भानु प्रताप गुप्ता, चैनमैन संघ के कामता प्रसाद मिश्र व चौबा प्रसाद, चतुर्थ श्रेणी संघ से राम आसरे आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री बाल मुकुंद पांडेय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed