{"_id":"63ebcf5d26d80cac340a7bef","slug":"mukhtars-monitoring-increased-after-the-chitrakoot-incident-banda-news-c-12-1-80466-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: चित्रकूट की घटना के बाद मुख्तार की निगरानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: चित्रकूट की घटना के बाद मुख्तार की निगरानी बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट जेल परिसर में विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी के मिलने के बाद यहां जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की निगरानी भी बढ़ा दी गई। शासन स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने पर विचार हो रहा है। जेल की सुरक्षा में 27 सीसीटीवी कैमरे और लगाए जा सकते हैं। जेल प्रशासन ने इसकी मांग की है।
करीब दो साल पूर्व पंजाब के रूप नगर जेल से मुख्तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा में यहां जेल लाया गया था। तब से मुख्तार यहीं पर बंद है। बैरक से लेकर जेल के चारों ओर कड़ा पहरा है। जेल प्रशासन के मुताबिक मुख्तार अंसारी की बैरक के पास लगभग 15 सुरक्षा कर्मी 24 घंटे तैनात रहते हैं। 100 से ज्यादा कर्मी पूरी जेल की सुरक्षा में अलग लगाए गए हैं। बाहर पीएसी का भी पहरा है। साथ ही 42 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
चित्रकूट जेल में मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी को रखा गया है। शनिवार को चित्रकूट के डीएम और एसपी ने जेल में छापा मारा तो अब्बास की पत्नी को जेल परिसर से गिरफ्तार किया गया। निखत के खिलाफ अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया गया। इस घटना के बाद यहां भी प्रशासन और जेल प्रशासन ने चौकसी शुरू कर दी।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत बनाने के लिए शासन स्तर पर विचार हो रहा है। 27 सीसीटीवी कैमरों की और मांग की गई है। 6 बॉडी कैमरे भी आना हैं।
-- -- -- -- -
इनसेट
मुलाकातियों पर भी कड़ी नजर
बांदा। जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी से मुलाकात करने आने वाले हर मुलाकाती पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हालांकि उनके परिजनों के अलावा बाहरी कोई व्यक्ति मिलने नहीं आता। फिर भी कई सुरक्षा चक्र के बीच से होकर मुलाकात करने वालों को गुजरना पड़ रहा है। जेल अधीक्षक ने बताया कि नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं होंगे। बंदी की सहमति और नियमानुसार ही मुलाकात कराई जाती है। (संवाद)