फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mukhtar Ansari Death News panel of five doctors will conduct Mukhtar's post-mortem

Mukhtar Ansari Death: पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार का पोस्टमार्टम, परिवार के सामने होगी वीडियोग्राफी

Fri, 29 Mar 2024 12:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Mar 2024 12:10 AM IST
सार

पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि देर रात ही शव को परिजनों के सुर्पुद कर उसे गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया जाए।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari Death News panel of five doctors will conduct Mukhtar's post-mortem
मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिंदा मुख्तार तो पुलिस प्रशासन के सिर का दर्द रहा और मौत के बाद भी अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए। प्रशासन रात 11 बजे से ही शव के पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गया। अधिकारियों के मुताबिक मुख्तार के परिजनों के मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद ही पांच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि देर रात ही शव को परिजनों के सुर्पुद कर उसे गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया जाए। इस बीच चर्चा यह भी रही कि मुख्तार के परिवार के कई सदस्यों से बांदा की सीमा पर ही रोका गया है। सिर्फ भाई अफजाल को ही मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देर रात परिवार की उपस्थिति में ही मुख्तार का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद शव को गाजीपुर ले जाया जाएगा। दूसरी तरफ, प्रशासन ने मुख्तार अंसारी का शव उसके गृह जनपद मऊ लाने के लिए रुट प्लान तैयार कर लिया है। उसके काफिले में कुल 26 गाड़ियां शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत
बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डियक अरेस्ट) से मौत हो गई। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे मुख्तार की जेल में तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब साढ़े आठ बजे के आसपास उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां दो घंटे तक उसका इलाज चला। उसे आईसीयू से सीसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां रात साढ़े दस बजे के आसपास उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed