Mukhtar Ansari Death: पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार का पोस्टमार्टम, परिवार के सामने होगी वीडियोग्राफी
पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि देर रात ही शव को परिजनों के सुर्पुद कर उसे गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिंदा मुख्तार तो पुलिस प्रशासन के सिर का दर्द रहा और मौत के बाद भी अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए। प्रशासन रात 11 बजे से ही शव के पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गया। अधिकारियों के मुताबिक मुख्तार के परिजनों के मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद ही पांच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जाएगी।
इसके अलावा पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि देर रात ही शव को परिजनों के सुर्पुद कर उसे गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया जाए। इस बीच चर्चा यह भी रही कि मुख्तार के परिवार के कई सदस्यों से बांदा की सीमा पर ही रोका गया है। सिर्फ भाई अफजाल को ही मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, देर रात परिवार की उपस्थिति में ही मुख्तार का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद शव को गाजीपुर ले जाया जाएगा। दूसरी तरफ, प्रशासन ने मुख्तार अंसारी का शव उसके गृह जनपद मऊ लाने के लिए रुट प्लान तैयार कर लिया है। उसके काफिले में कुल 26 गाड़ियां शामिल रहेंगे।
मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत
बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डियक अरेस्ट) से मौत हो गई। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे मुख्तार की जेल में तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब साढ़े आठ बजे के आसपास उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां दो घंटे तक उसका इलाज चला। उसे आईसीयू से सीसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां रात साढ़े दस बजे के आसपास उसकी मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.