{"_id":"5fa7eabc839ce798f1688a782796e8b5","slug":"mp-said-the-center-reaches-the-traders-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद बोले, केंद्र तक पहुंचाएंगे व्यापारियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद बोले, केंद्र तक पहुंचाएंगे व्यापारियों की समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी मिलन समारोह में दो सांसदों ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांग केंद्र तक पहुंचाई जाएगी। इसका आयोजन व्यापारी अधिकार मंच ने किया था। मंच भाजपामयी रहा। सांसद से लेकर अन्य पदाधिकारियों तक में ज्यादातर भाजपा नेता थे।
विज्ञापन
मंगलवार को गायत्री नगर चौराहे पर स्थित मैरिज हाल में आयोजित व्यापारी मिलन समारोह में भाजपा सांसद श्यामा चरण गुप्त (इलाहाबाद) और भैरों प्रसाद मिश्र (चित्रकूट-बांदा) ने कहा कि व्यापारी संगठन इस देश को आर्थिक दृष्टि से मजबूती प्रदान करते हैं। व्यापारियों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.रामराज गुप्त ने कहा कि बुंदेलखंड के व्यापारी पिछड़े हैं। मांगे पूरी न हो जाने तक व्यापारी खामोश नहीं बैठेंगे। आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार की हठधर्मी से यहां उद्योग-धंधे चौपट हैं।
विज्ञापन
मांग की कि कताई मिल और बरगढ़ ग्लास फैक्ट्री चालू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड से निकाली जा रही बालू की आमदनी बुंदेलखंड के विकास में लगा दी जाए तो तीन साल में यहां की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल जाएंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ल ने भाजपा को व्यापारियों की हितैषी बताया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू गुप्त ने चेतावनी दी कि व्यापारियों को सरकारी मशीनरी ने नाजायज ढंग से परेशान किया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
मंच प्रवक्ता रत्नेश कोरा और अध्यक्ष उमेश सर्राफ ने कहा कि व्यापारियों की अधिकारों की सुरक्षा के लिए मंच का गठन किया गया है। स्वागताध्यक्ष डॉ.जे विक्रम सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
रमेश अवस्थी, प्रभाकर अवस्थी, रामकिशुन बासू, पूर्व मजिस्ट्रेट दयाशंकर गुप्ता, रामसुफल साहू, पंकज गुप्ता, बिंदु गुप्ता, अनीता शुक्ला, केशकली गुप्ता आदि शामिल रहे।