फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MP raised the issue in the House regarding the development of Chitrakoot

Banda News: चित्रकूट के विकास को लेकर सांसद ने सदन में उठाया मुद्दा

Wed, 12 Mar 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
MP raised the issue in the House regarding the development of Chitrakoot
कमासिन। बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा सिंह पटेल ने लोकसभा में चित्रकूट में पर्यटन विकास के लिए हो रहे कार्यों पर सवाल उठाए। सोमवार को सदन की कार्यवाही के दौरान सांसद कृष्णा पटेल ने मौखिक प्रश्न 151 के तहत मामला उठाते हुए पर्यटन मंत्रालय से चित्रकूट के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी मांगी।
विज्ञापन

जवाब देते हुए पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मंत्रालय द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन सहित विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रहा है। कहा कि स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत मंत्रालय रामायण परिपथ के अंतर्गत चित्रकूट के आसपास एवं श्रृंगवेर विकास नामक परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसकी लागत 69.45 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

इसके अलावा पर्यटन मंत्रालय ने अपनी नई योजना स्वदेश दर्शन एसडी 20 के अंतर्गत 27.1 करोड रुपये की लागत से चित्रकूट में आध्यात्मिक अनुभव नामक परियोजना को मंजूरी दी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा चित्रकूट से अयोध्या को वाया प्रतापगढ़, सुल्तानपुर वाले रामवन गमन मार्ग का विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed