{"_id":"68e010e6c521213e13051546","slug":"mp-mla-abused-report-filed-banda-news-c-215-1-sknp1043-121561-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सांसद-विधायक को दी गाली, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सांसद-विधायक को दी गाली, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 03 Oct 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। चित्रकूट मप्र क्षेत्र के सतना के भाजपा सांसद गणेश सिंह व चित्रकूट मप्र के भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार को एक युवक ने गाली दी। वहां मौजूद एक शख्स ने इसका विरोध किया और थाने में तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ सभापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सभापुर के पडुहार निवासी अतुल तिवारी ने बताया कि दो अक्तूबर को चित्रकूट परिक्षेत्र में एक सार्वजनिक स्थान पर कटराटोला बिरसिंहपुर निवासी प्यारेलाल चौरसिया गाली गलौज कर रहा था। बातचीत के दौरान उसने चित्रकूट सतना सांसद व विधायक को कई बार गाली दी। मना करने पर उसे भी गाली देकर धमकी दी। थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी प्यारेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-- --
भूमि पर कब्जा हटवाने की मांग
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के खोही निवासी हरिप्रसाद ने आरोप लगाया कि उसके कुछ पड़ोसी उसे अपनी ही भूमि पर निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को जब वह निर्माण करा रहा था तो एक पड़ोसी आए और गाली गलौज कर इस भूमि पर अपना कब्जा बताने लगे। विरोध किया तो उसे फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर काम बंद करा दिया। पीड़ित ने डीएम को लिखे पत्र में जांच व नाप कराकर उसे भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की है। (संवाद)