फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother weeps for her son in Pakistani jail

Banda News: पाक जेल में बंद बेटे की याद में बिलख रही मां

Thu, 25 Dec 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mother weeps for her son in Pakistani jail
फोटो - 13 पीएचसी तिंदवारी में उपचार करातीं रानी। संवाद
विज्ञापन

- , तबीयत बिगड़ी, पीएचसी में चल रहा उपचार, परिजन निराश
संवाद न्यूज एजेंसी
तिंदवारी। पाकिस्तान की जेल में पांच वर्षों से कैद बेटे की याद में परिजनों की हालत खराब है। हाल यह है कि बेटे की याद में मां ने खाट पकड़ ली है। जेल में बंद बीमार बेटे की याद में मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को उसे परिजनों ने पीएचसी में भर्ती कराया। यहां वह सिर्फ अपने बेटे से मिलने की जिद कर रहीं हैं।

जसईपुर गांव निवासी संजय वर्मा का पुत्र जितेंद्र बीते पांच वर्षों से पाकिस्तान की जेल में बंद है। वहीं भारत-पाक के बीच बने तनावपूर्ण स्थिति से परिजन भी परेशान हैं। परिजनों ने बताया कि 21 नवंबर को सोशल मीडिया पर जितेंद्र का पत्र आया था। इसमें उन्होंने अपनी मां रानी को संदेश लिखा था कि अगर उसकी रिहाई नहीं हो पाई तो वह खुदकुशी कर लेगा। वह बीमार हालत में है और दवा खाकर ही जिंदा है। कहा कि इसके बाद से मां की तबीयत खराब है। वह दिनरात बेटे की याद में बिलखती रहतीं हैं। इससे वह बीमार हो गईं हैं और उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पिता ने बताया कि बेटा कमाने के लिए पोरबंदर गया था। वहां पर मछलियां पकड़ने के लिए समुद्र में गया और भूलवश पाक सीमा में चला गया। उसी दौरान पाक सेना ने उसे पकड़ लिया और जेल में बंद कर दिया। बताया कि उसके साथ ही धौसड़ गांव निवासी चांदबाबू और लक्ष्मण भी पाक जेल में बंद हैं। पाक की कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। वहां की सरकार भी रिहाई के लिए तैयार है। लेकिन जिला प्रशासन से लेकर भारत सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा। परिजनों ने कहा कि वह सरकार से गुहार लगा रहे हैं, ताकि उनके बेटे जल्द लौट सकें। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed