{"_id":"6841d5e6dd6e169bef068dc8","slug":"mother-was-stabbed-and-injured-banda-news-c-12-1-knp1035-1139915-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बंटवारे के विवाद में मां को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बंटवारे के विवाद में मां को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड निवासी अरविंद गुप्ता ने बंटवारे व जमीन के विवाद के चलते मंगलवार को सुबह मां आशा देवी (60) पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर खुद को कमरे में बंद कर लिया।
मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरविंद को दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना, बाद में पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर दरवाजा तोड़ दिया और अरविंद को बाहर निकाला। नायब तहसीलदार मनोहर सिंह ने बताया कि पारिवारिक बंटवारे का विवाद था। दोनों पक्षों को समझाकर आपस में बैठकर समझौता करने को कहा गया है। इस दौरान कस्बा इंचार्ज जयचंद सिंह, व्यापारी नेता राम गुप्ता, व अन्य परिजन मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार राजावत का कहना है कि पारिवारिक मामला है। किसी तरह की घटना न हो इसको देखते पुलिस चौकन्ना थी। दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी है। (संवाद)