फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother hanged after argument with children

Banda News: बच्चों से कहासुनी के बाद फंदे से लटकी मां

Mon, 18 Dec 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mother hanged after argument with children
बांदा। बच्चों की अनसुनी से आहत होकर होमगार्ड की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। छोटे बेटे ने फंदे से मां को लटका देख शोर मचाया तो परिजनों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के बिलबई गांव निवासी सुनैना उर्फ गिल्ली (45) ने रविवार को दोपहर घर के कमरे में छप्पर की धन्नी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पति हीरालाल होमगार्ड हैं। ड्यूटी पर बांदा गए थे। कुछ देर बाद छोटे बेटे लकी ने मां को फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया। उसने घटना की जानकारी पिता को दी। पिता की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

भतीजे सुरेश ने बताया कि सुनैना के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना की वजह बच्चों का अनसुनी करना है। बताया कि बड़ा बेटा करन अक्सर मां की अनसुनी कर देता था। इससे वह आहत थीं। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन बच्चों का कहना न सुनने की बात बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed