{"_id":"62094adc0354c73d7052d3e0","slug":"mother-dies-in-accident-but-girl-child-saved-banda-news-knp6804703115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मां की मौत, पर बच्ची को बचा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मां की मौत, पर बच्ची को बचा लिया
विज्ञापन
हादसे में मां की मौत, बच्ची को बचा लिया
ब्रेकर में बाइक उछलने पर गिरी, बच्ची को सीने से चिपकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। दुधमुंही बच्ची को लेकर बाइक पर जा रही युवती हादसे का शिकार हो गई। हाईवे पर ब्रेकर में बाइक के उछलने पर सड़क पर सिर के बल गिरी पर मासूम बेटी को सीने से चिपकाकर बचा लिया। जिससे बच्ची को खरोंच भी नहीं आई। लेकिन सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
घटना शनिवार को शाम की है। मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव की रामश्री (28) पत्नी सत्यप्रकाश अपने जीजा संतोष के साथ बाइक पर मायके हिनौती (छतरपुर) से ससुराल लौट रही थी। मटौंध थाना क्षेत्र में खैराड़ा रेलवे क्रासिंग के पास नेशनल हाईवे पर ब्रेकर में पड़कर बाइक उछल गई। रामश्री ने गिरते समय अपनी दो माह की बेटी बिट्टू को सीने से चिपकाकर बचा लिया। खुद सिर के बल गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति सूरत में मजदूरी करता है। दो साल पूर्व शादी हुई थी।