फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother died due to soil collapse, father injured

मिट्टी ढहने से पुत्र की मौत, पिता घायल

Sun, 25 Mar 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 25 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
Mother died due to soil collapse, father injured
इसी में हुई बच्चेे की माौत। - फोटो : अमर उजाला

ईंट पाथने के लिए सुरंगनुमा गड्ढे में मिट्टी खोदते समय टीला ढह जाने से पिता-पुत्र मिट्टी में दफन हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मिट्टी से बाहर निकाला। पांच वर्षीय पुत्र की मौत हो गई और पिता बुरी तरह घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव की है। रविवार को सुबह यहां इंद्रपाल (40) अपने पांच वर्षीय पुत्र प्रदीप के साथ ईंट पाथने के लिए गांव के नजदीक मिट्टी खोद रहा था। लगातार हो रही खुदाई से गहरी सुरंगनुमा बन गई थी। अंदर घुसकर मिट्टी खोदते समय ऊपर की पूरी मिट्टी ढह गई। इंद्रपाल और उसका पुत्र प्रदीप दब गए।
विज्ञापन


मासूम पुत्र ने मलबे में दबी अवस्था में ही दम तोड़ दिया। उधर, पिता के जिस्म में गंभीर चोटें आईं। कई हड्डियां टूट गईं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बालक का अंतिम संस्कार कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती इंद्रपाल ने बताया कि मजदूरी के साथ-साथ वह अपनी ढाई बीघा जमीन में खेती भी करता है। मृतक तीन बच्चों में छोटा था। उधर, बिसंडा थानाध्यक्ष प्रकाश यादव ने घटना के विषय में अनभिज्ञता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed