फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother and son died after being crushed by DCM

डीसीएम से कुचलकर मां-बेटे की मौत

Mon, 31 Aug 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 31 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mother and son died after being crushed by DCM

बेंदाघाट में अधबनी सड़क पर उड़ रही धूल मां-बेटे की मौत का सबब बन गई। धूल के गुबार के बीच शून्य दृश्यता में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बालिका की हालत गंभीर बनी है। उसे कानपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


फतेहपुर शहर के राधानगर निवासी ललिता (46) पत्नी ललितेश त्रिवेदी पुत्र हर्षित (18) और पुत्री हिमांशी के साथ रक्षाबंधन पर भाई के घर कैलाशपुरी (बांदा) आईं थीं। सोमवार को ललिता हर्षित और हिमांशी के साथ वापस फतेहपुर जा रही थीं।
विज्ञापन


बांदा-फतेहपुर मार्ग में बेंदाघाट से कुछ पहले उसरा नाले के पास अधबनी सड़क धूल के गुबार के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक पर सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ललिता और बहन हिमांशी बुरी तरह जख्मी हो गईं। बेंदा गांव के प्रधान विवेक सिंह ने तिंदवारी थाना और बेंदा चौकी पुलिस को सूचना दी। तिंदवारी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह व बेंदा चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने तीनों को अपनी सरकारी जीप से जिला अस्पताल भेजा।

इस बीच  रास्ते मेें ललिता की भी मौत हो गई। दोनों मृतकों को मॉच्युरी भेज दिया गया। पुत्री हिमांशी को बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।


हादसा करने वाली डीसीएम चार किलोमीटर दूर चंदौसी डेरा (जौहरपुर) के पास मुख्य सड़क से करीब दो किलोमीटर अंदर एक खेत मेें खड़ी मिली। ग्राम प्रधान विवेक सिंह इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। क्षेत्रीय लोगों में इस बात पर आक्रोश है कि सड़क निर्माण बेहद सुस्त गति से हो रहा है, जिससे हादसे हो रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed