फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Money of 2000 consumers of Ujjwala gas stuck in bank

उज्ज्वला गैस के 2000 उपभोक्ताओं का पैसा बैंक में अटका

Sun, 19 Apr 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Money of 2000 consumers of Ujjwala gas stuck in bank
तिंदवारी। आधार से खाता लिंक न होने पर उज्ज्वला योजना के लगभग 2000 लाभार्थियों के गैस रिफलिंग का पैसा बैंक में अटक गया है। कनेक्शनधारक बैंक और गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को तीन माह तक गैस रिफलिंग के लिए केंद्र सरकार पैसा दे रही है। रिफलिंग का पैसा उपभोक्ताओं के सीधे खाते में भेजा गया है। कनेक्शनधारकों के खाते आर्यावर्त बैंक शाखा में हैं। रोजाना उपभोक्ता गैस रिफलिंग के लिए पैसा निकालने के लिए बैंक में लाइन लगा रहे हैं लेकिन खाता आधार से लिंक न होने पर अधिकांश मायूस हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने केवाईसी पर रोक लगा रखी है। शाखा प्रबंधक का मोबाइल स्विच ऑफ होने पर संपर्क नहीं हो सका। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिवेदी का कहना है कि कोई रोक नहीं है। शाखा प्रबंधक से जानकारी लेंगे। उधर, गैस एजेंसी संचालक हृदयेश वर्मा का कहना है कि खाते से पैसा निकलने का एसएमएस या पासबुक इंट्री न दिखाने पर उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को गैस नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed