{"_id":"9252d6653bf0b25eccdb0a1c3c345895","slug":"money-guru-nanak-the-whole-world-taria-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन गुरु नानक, सारा जग तारिआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन गुरु नानक, सारा जग तारिआ
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कार्तिक महोत्सव पर गुरुद्वारे से बृहस्पतिवार
विज्ञापन
को प्रभात फेरी निकाली गई। धन गुरु नानक, सारा जग तारिआ गीतों के बीच शहर
की सड़कों पर भ्रमण हुआ।
कार्तिक महोत्सव 13 नवंबर से चल रहा है। स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। गुरुवार को सुबह चार बजे से सुखमनी साहिब पाठ और पांच बजे से कार्तिक महात्म कथा हुई।
छह बजे नगर में प्रभात फेरी निकली। इसमें सिख समुदाय की महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। गुरुद्वारे में कीर्तन, भजन और आरती हुई।
अंत में अरदास कर पूरे देश में एकता और अखंडता की कामना की। भक्तों ने लंगर छका। मुख्य संचालक अमर भगत ने बताया कि 25 नवंबर पूर्णिमा पर महोत्सव का समापन होगा। इस दिन भंडारा होगा।
जया पुरुषवानी, साधुराम सुखेजा, अशोक कुकरेजा, सुनील बजाज, गोविंद, निशा वाधवानी इत्यादि शामिल रहे।