फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Money , Aadarsh , Rashmi and Salman First

मनी, आदर्श, रश्मि व सलमान का रहा दबदबा

Sun, 30 Nov 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Sun, 30 Nov 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
Money , Aadarsh , Rashmi and Salman First
ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में मनी, आदर्श चौधरी, रश्मि व सलमान का दबदबा रहा। ग्रामीण युवा खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना जलवा दिखाया। राजीव गांधी खेलकूद अभियान के तहत दुरेड़ी गांव स्थित मिनी स्टेडियम में एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन में ग्रामीण युवा खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में आदर्श चौधरी प्रथम, सलमान खां द्वितीय तथा जमालुद्दीन तृतीय और 400 मीटर में सुशील प्रथम, स्वतंत्र द्वितीय व रामसरन वर्मा तृतीय रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में रश्मि सिंह प्रथम, मनी द्वितीय तथा खुशबू तृतीय स्थान पर तथा 400 मीटर में मनी प्रथम रहीं। सीमा को द्वितीय और गुड्डो को तृतीय स्थान मिला। गोला फेंक में सलमान खां, सद्दाम हुसैन व प्रद्युम्न सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रश्मि सिंह प्रथम, साजिदा बानो द्वितीय तथा सीमा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता की शुरुआत बाल गोविंद त्रिपाठी ने फीता काटकर की। निर्णायक विनय सिंह, शिवकरन, हमीद खां, महेंद्र सिंह, आफताब मुस्तफा रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी रामजियावन सिंह, संरक्षक प्रमोद शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रामबाबू वर्मा, रवींद्र पटेरिया व ब्लाक कमांडर बच्चूलाल चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को हुए मैत्री मैच में टीम ‘बी’ ने चार विकेट से जीत हासिल की। टीम ‘ए’ ने टॉस जीतकर पहले 229 रन बनाए। नीतेश सिंह ने 46 रन बनाए। अभिषेक और मोहित ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में ‘बी’ टीम ने 37 ओवर में 6 विकेट पर 230 रनों के साथ मैच जीत लिया। ओपनर बल्लेबाज सौरभ ने 51 रन बनाए। अंपायर रोहित, वीरेंद्र और स्कोरर रश्मी व दिलीप रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed