फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mohini, Apoorva and Siya top the SriAnna recipe

Banda News: श्रीअन्न रेसिपी में मोहिनी, अपूर्वा और सिया अव्वल

Sun, 01 Dec 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mohini, Apoorva and Siya top the SriAnna recipe
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में श्रीअन्न रेसिपी प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं के साथ करीब 200 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कुल सचिव ने विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। कहा कि मिलेट्स के क्षेत्र में बहुत सारी चुनौतियां और अवसर हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में श्रीअन्न रेसिपी प्रतियोगिता ग्रामीण महिला कौशल एवं उद्यमिता विकास केंद्र में हुई। मुख्य अतिथि कुलसचिव डाॅ. एसके सिंह ने कहा कि श्रीअन्न को दैनिक जीवन में शामिल करें। विशिष्ट अतिथि कृषि उप निदेशक विजय सिंह, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ.जीएस पंवार, उद्यान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. एसवी द्विवेदी, डाॅ. वंदना कुमारी, केवीके अध्यक्ष डाॅ.श्याम सिंह ने मोटे अनाजों की उपयोगिता के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर कीर्ति त्रिपाठी ने श्रीअन्न के विभिन्न व्यंजनों को बनाने की विधियां बताईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता दो श्रेणियों में हुई। प्रथम श्रेणी में 16 छात्र-छात्राएं व द्वितीय श्रेणी में जमालपुर, दरदा, बांदा शहर की 45 महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की छात्रा मोहिनी एवं अपूर्वा सोनकर ने प्रथम स्थान, विदिशा एवं ईशा वर्मा ने द्वितीय स्थान और वंशिका एवं अर्चना वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की श्रेणी में खूंटी चौराहा की सिया ने प्रथम स्थान, कपूरी ने द्वितीय स्थान और जमालपुर की शैलकुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्राॅफी एवं प्रमाणपत्र दिए। संचालन डाॅ. दीक्षा गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed