{"_id":"6e8150eb41bb85a27fd6df15357b7c60","slug":"modi-who-feed-the-public-mind-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन की बात से जनता का पेट भर रहे मोदी: आबिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन की बात से जनता का पेट भर रहे मोदी: आबिद
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
बांदा। मुस्लिम मुलायम सिंह के नहीं, बल्कि उनके काम के दीवाने हैं। गरीब, मजबूर, परेशान मुसलमानों की मदद मुलायम सिंह ने की है। इसीलिए आरएसएस वाले उन्हें मुल्ला मुलायम कहते हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश तुष्टीकरण की नहीं संतुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। ये बातें उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय एकीकरण परिषद उपाध्यक्ष और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त आबिद रजा ने कहीं।
विज्ञापन
मंगलवार को यहां सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान श्री आबिद ने मुलायम सिंह के खूब कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि वह एकता-भाईचारा का पैगाम लेकर जन जागरण अभियान में निकले हैं। समाज को तोड़ने वालों को बेनकाब कर रहे हैं। अब तक 45 जनपदों का भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन
वह फतेहपुर भी जाएंगे। दंगा प्रभावित लोगों के घावों में मरहम लगाएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ से जनता का पेट भरते हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश तुष्टीकरण की नहीं संतुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। समस्या साम्राज्यवाद से नहीं समाजवाद से हल होंगी। दावा किया कि 2017 में पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, महासचिव राजेंद्र यादव, वृंदावन वैश्य, प्रदीप वर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन