फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Modern cowshed starts with the worship of cows

गायों के पूजन के साथ आधुनिक गोशाला शुरू

Fri, 31 Jan 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Modern cowshed starts with the worship of cows
कुरसेजाधाम में गोशाला के प्रथम चरण उद्घाटन में गायों व सांड़ों की पूजा करते विधायक बृजेश प्रजाप? - फोटो : BANDA
तिंदवारी। कुरसेजाधाम में लगभग एक करोड़ की लागत से बन रही आधुनिक गोशाला का पहला चरण चालू हो गया। गो सेवा समिति संस्थापक और कुरसेजाधाम महंत परमेश्वरदास महाराज और क्षेत्रीय विधायक बृजेश प्रजापति तथा अपर पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह ने गायों की पूजा कर उद्घाटन की रस्म अदा की। उधर, धाम में दूसरे दिन कैंसर व अन्य रोगों के परीक्षण शिविर में 700 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

गुजरात और महाराष्ट्र की तर्ज पर यह गोशाला चित्रकूटधाम मंडल की इकलौती है। इसकी क्षमता एक हजार गाय है। सोलर एनर्जी प्लांट लगाकर यहां 50 किलोवाट बिजली भी पैदा किए जाने की योजना है। गोशाला की स्थापना मध्य प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक और बांदा जनपद के पचनेही गांव निवासी राजाबाबू सिंह के प्रयासों से हुई है।
विज्ञापन

गुरुवार को उद्घाटन अवसर पर वह भी मौजूद थे। विधायक बृजेश प्रजापति ने कहा कि गायों के लिए भूसे की व्यवस्था वह विधायक निधि से कराएंगे। उधर, शुक्रवार को दूसरे दिन कैंसर परीक्षण व स्वास्थ्य शिविर में कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट से आई विशेषज्ञों/डाक्टरों की टीम ने मरीजों को देखा और उन्हें मुफ्त दवाएं भी दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट की सचल वैन में जांच व परीक्षण किए गए। उधर, शिवदर्शन पीजी कालेज (तिंदवारी) में मारुति महोत्सव शुरू हो गया। यह 7 फरवरी तक चलेगा। डिग्री कालेज प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह संजय ने आयोजन किया है। शुरूआत कलश यात्रा से हुई। इस अवसर पर लोकेंद्रदास महाराज, राकेश सिंह, अजय सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, कमलेश तिवारी, जयराम सिंह, शांतिभूषण सिंह, राममिलन तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed