{"_id":"668c2489b092dc010f099537","slug":"model-village-road-filled-with-water-banda-news-c-212-1-bnd1003-112823-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मॉडल गांव की सड़क पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मॉडल गांव की सड़क पर भरा पानी
Mon, 08 Jul 2024 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
तिंदवारी। विकास खंड तिंदवारी की ग्राम पंचायत मुंगुस मॉडल गांव के रूप में चयनित है। वहां जल निकासी न होने से सड़क में दलदल हो गया है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
मोहल्ला निवासी अरविंद सिंह, जगपाल सिंह, संतोष, अंशुल, चुनूबाद, राजेंद्र, दयाराम, कालका, रामस्वरूप, सदाशिव, अमन, रघुनाथ ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। तमाम शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। रामबरन के यहां 11 जुलाई को बेटी की बरात आनी है। दलदल वाले रास्ते से बरात घर तक कैसे पहुंचेगी। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
रास्ता निर्माण के लिए मिली स्वीकृति
जलसंस्थान ने पेयजल योजना के नाम पर सड़कों को खोदकर दिया। विभाग से अनुरोध करके रास्तों की मरम्मत कराई जा रही है। दलदल वाले रास्ता निर्माण के लिए जिला पंचायत से स्वीकृत हो गया है। जल्द इसका निर्माण होगा। -रामस्वरूप, ग्राम प्रधान मुंगुस, तिंदवारी।