फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MockDrill fluttering bogie, roof cutters

मॉकड्रिल में पलटाई बोगी, छत काट निकाले यात्री

Thu, 14 Mar 2019 11:10 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Thu, 14 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
MockDrill fluttering bogie, roof cutters
बोगी में फंसे यात्रियों को बाहर निकालते राहत कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

रेलवे स्टेशन की वे-2 लाइन पर यात्री ट्रेन की बोगी पलट गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही क्षणों में बचाव कार्य शुरू हो गए। टीम और पुलिस ने घायल यात्रियों को स्ट्रेचर पर एंबुलेंस तक पहुंचाया। फंसे यात्रियों को बोगी काटकर निकाला। यह सब देखने के लिए तमाशाइयों का हुजूम उमड़ पड़ा। उधर, सोशल मीडिया में रेल हादसे की सूचना वायरल हो गई। हादसे और बचाव का यह काम लगभग तीन घंटे चला।

विज्ञापन


गुरुवार को रेलवे स्टेशन का यही नजारा था। हादसा और बचाव नकली निकला। पता चला कि एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचक बल) ने स्थानीय रेलवे पुलिस और रेल कर्मियों की सहायता से यह मॉकड्रिल किया था। खास बात यह है कि इसमें शामिल हर रेल कर्मी ने सजीव भूमिका निभाई। मॉकड्रिल के लिए प्लेटफार्म नंबर-दो के पास खड़ी निष्प्रयोज्य बोगी को इस्तेमाल किया गया। इसे जैक लगाकर पलटा दिया गया। टीम के कई सदस्यों ने यात्री के रूप में खुद को घायल हो जाना दर्शाया।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना कंट्रोल रूम से प्रसारित होते ही संरक्षा से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी रेल दुर्घटना यान आदि मौके पर आ गए। आरपीएफ, जीआरपी ने घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने और बोगी काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का रिहर्सल किया। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुआ यह मॉकड्रिल दोपहर एक बजे तक चला। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी, झांसी भीमराव धन्ना, वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी राहुल उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल अभियंता यांत्रिक आरपी त्रिपाठी, वरिष्ठ खंड अभियंता कार्य शिव सिंह, पथ निरीक्षक महेश शाक्या, प्रभारी रेल दुर्घटना यान आरपी सिंह, यातायात निरीक्षक पीके सिंह, केके वर्मा, स्टेशन अधीक्षक बीपी वर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कौशिक, सगीर अहमद, जीआरपी इंस्पेक्टर पीएल प्रजापति, एनडीआरएफ उप कमांडेंट असीम उपाध्याय, इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed