{"_id":"61292bac8ebc3e79fd451ab7","slug":"mock-drill-in-20-hospitals-of-the-division-banda-news-knp6486355171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के 20 अस्पतालों में मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के 20 अस्पतालों में मॉक ड्रिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। तीसरी लहर के मंडराते खतरे के मद्देनजर चित्रकूटधाम मंडल के 20 अस्पतालों में 488 विशेष बेड की व्यवस्था की गई है। व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
शुक्रवार को इन पीकू वार्डों का मॉक ड्रिल के जरिए परीक्षण हुआ। जो कमियां उजागर हुईं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बांदा में नोडल अधिकारी/प्रदेश के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील पांडेय ने जिला अस्पताल के पीकू वार्ड का निरीक्षण किया।
चेकअप, परीक्षण, इमरजेंसी, आईसीयू आदि देखे और पूर्वाभ्यास कराया गया। सीएमओ डॉ. वीके तिवारी और सीएमएस डॉ. यूबी सिंह मौजूद रहे। चित्रकूट में नोडल अधिकारी/अपर निदेशक चित्रकूटधाम मंडल डॉ. आरबी गौतम, हमीरपुर में नोडल अधिकारी/संयुक्त निदेशक डॉ. नरेश सिंह तोमर और महोबा में संयुक्त निदेशक डॉ. सुधीर कुमार यादव ने पीकू वार्डों का निरीक्षण कर मॉक ड्रिल देखा।
विज्ञापन
बांदा में मेडिकल कॉलेज में 110 व जिला अस्पताल में 140 तथा जसपुरा, नरैनी, बबेरू और बहेरी में 10-10 बेड हैं। चित्रकूट में खोह स्थित कोविड अस्पताल में 100 बेड और रामनगर, मऊ, मानिकपुर व शिवरामपुर सीएचसी में 10-10 बेड लगाए गए हैं।
महोबा में श्रीनगर अस्पताल में 40 बेड हैं। कबरई, चरखारी, पनवाड़ी और जैतपुर सीएचसी में 12-12 बेड लगाए गए हैं।