फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mmigrants walking 35 km to get ration kit

राशन किट लेने 35 किमी पैदल चले प्रवासी

Wed, 10 Jun 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mmigrants walking 35 km to get ration kit
तिंदवारी। क्वारंटीन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूर बुधवार को 35 किलोमीटर पैदल चलकर बांदा पहुंचे और अपनी राशन किट प्राप्त की। प्रवासी मजदूरों का आरोप है कि उन्हें राशन किट लेने के लिए प्रशासन ने कोई गाड़ी की व्यवस्था भी नहीं कराई।
विज्ञापन

बांदा और पैलानी तहसील के 56 गांवों में बाहर से आए तकरीबन आठ हजार मजदूरों में कुछ गिने चुने करीब एक हजार मजदूरों जिन्होंने अपनी थर्मल स्क्रीनिंग बांदा में कराई थी। इसमें से कुछ मजदूरों को बुधवार को बांदा तहसील में राशन किट सौंपी गई। ये सभी मजदूर अपने गांव से तिंदवारी से 35 किलोमीटर पैदल चलकर बांदा तहसील पहुंचे थे। यह सभी मजदूर विभिन्न साधनों से अपने गांव पहुंचे थे। गांव में बने स्कूलों के शेल्टरहोमों में यह रुके हुए थे।
विज्ञापन

इधर प्रवासी मजदूरों में पिपरगवां के दीपू, संतोष, सत्यप्रकाश, इंद्र कुमार, रविकरण, ब्रजेश, मोहन, विक्रम, कुलदीप, ओमप्रकाश, धर्मपाल आदि 34 मजदूरों ने प्राथमिक विद्यालय में बने शेल्टर होम में 14 दिन गुजारे थे, लेकिन राशन किट नहीं मिली। तिंदवारी सहित भुजरख, परसौड़ा, गोखरही, महुई, सेमरी, मुंगुस, तेरहीमाफी आदि गांवों के हजारों मजदूरों को राशन किट के लिए अपात्र कर दिया गया है। इस संबंध में तहसीलदार अवधेश निगम का कहना है कि किट उन मजदूरों को दी गई है जो शेल्टर होम में रहे हैं। जो भी शेष मजदूर हैं उनको राशन किट नहीं मिलेगी। सरकार उनके खातों में पैसा भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed