फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MLA Vishambhar became Sabhapati, got red light car

विधायक विशंभर को मिली लालबत्ती

Thu, 09 Jul 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 09 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

तीन वर्षों से भी ज्यादा लंबे इंतजार के बाद प्रदेश की सपा सरकार ने चित्रकूटधाम मंडल के एक नेता को लालबत्ती से नवाज दिया। बबेरू (बांदा) से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव को उत्तर प्रदेश प्रतिनिहित विधायन समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। उन्हें विधान भवन में आफिस व स्टाफ मिलेगा। समिति में 15 विधायक सदस्य भी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


विधान सभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में विधान सभा अध्यक्ष ने वर्ष 2015-16 के लिए प्रतिनिहित विधायन समिति की घोषणा की है। अध्यक्ष ने विधायक विशंभर सिंह यादव को समिति का सभापति नियुक्त किया है। साथ में 14 अन्य सदस्य नामित किए हैं।
विज्ञापन


इनमें रघुराज सिंह शाक्य (इटावा), गिरीशचंद्र गामा पांडेय (इलाहाबाद), प्रदीप कुमार यादव (औरैया), मदन गोपाल वर्मा (फतेहपुर), आबिद रजा खां (बदायूं), बदलू खां (उन्नाव), माइकल चंद्रा (अमरोहा), प्रशांत कुमार सिंह (इलाहाबाद), जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी (बस्ती), हरविंदर सिंह साहनी (खीरी), सुनील कुमार सिंह यादव (सोनभद्र), सत्य प्रकाश अग्रवाल (मेरठ), दिल नवाज खां (बुलंदशहर) और भगवती प्रसाद (अलीगढ़) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधायन समिति विधान सभा द्वारा बनाए गए नियम-कानूनों की मानीटरिंग करती है। सभापति पद के साथ लालबत्ती मिलने से चित्रकूटधाम मंडल में विशंभर सिंह यादव पहले वीआईपी हो गए हैं। वह पिछले कई वर्षों से विधानसभा लोक लेखा समिति के सदस्य भी हैं। पूर्व एमएलसी युवराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू व इम्त्याज खां, पूर्व प्रसाद सचिव हसन सिद्दीकी, निर्भय सिंह मोंटी, राम करन सिंह बच्चन, पियूष गुप्ता आदि ने खुशी जताई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed