फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MLA and DM used shovels, carried soil

विधायक और डीएम ने चलाए फावड़े, ढोई मिट्टी

Sat, 23 Apr 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
MLA and DM used shovels, carried soil
MLA and DM used shovels, carried soil - फोटो : BANDA
बांदा/नरैनी। विश्व पृथ्वी दिवस पर सरकारी आयोजन ज्यादा हुए। पर्यावरण के पैरोकार संगठन खामोश रहे। मुख्य आयोजन नरैनी क्षेत्र के बिल्हरका गांव में गहरार नदी में श्रमदान का हुआ। इसमें क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा और डीएम अनुराग पटेल सहित जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद फावड़े चलाए और सिर पर तसला रखकर मिट्टी ढोई। अन्य क्षेत्रों में भी जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने श्रमदान किए।
विज्ञापन

गहरार नदी सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना जनपद से निकला है। 22 किलोमीटर लंबा यह नाला अधिकांश स्थानों पर अपना वजूद खो चुका है। कभी इस नाले से हजारों बीघा भूमि सींची जाती थी। शुक्रवार को पृथ्वी दिवस पर सुबह से ही विधायक और डीएम के नेतृत्व में अफसरों और कर्मचारियों तथा स्थानीय ग्रामीणों का लाव लश्कर इस नदी की खोदाई में जुट गया। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, डीडीओ राघवेंद्र तिवारी, मनरेगा उपायुक्त अजय कुमार पांडेय सहित बीडीओ, एडीओ, तहसीलदार और अपर सूचना अधिकारी कुमारी शारदा आदि ने भी श्रमदान किया।
विज्ञापन

उधर, जसपुरा ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों से निकली चंद्रावल नदी में राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने पूजन के बाद खुद फावड़ा चलाकर श्रमदान की शुरूआत की। 19 किलोमीटर लंबी इस नदी को पुनर्जीवित करने का भरोसा दिलाया। मनरेगा उपायुक्त सहित बीडीओ, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेश, जिला पंचायत सदस्य श्वेता गौर व प्रधान गया प्रसाद, लीला निषाद आदि उपस्थित रहे। महुआ ब्लॉक में विधायक ओममणि वर्मा ने गड़रा नदी में सफाई अभियान कर आगाज किया। बीडीओ संजीव कुमार बघेल, आबकारी अधिकारी संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचिला तालाब में हुई खोदाई
तिंदवारी। भुजौली गांव के उचिला तालाब में खोदाई की शुरूआत बीडीओ अमित यादव, बीईओ किशन मिश्रा व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने भूमि पूजन से किया। सचिव पुष्पा प्रियदर्शिनी सहित भुजौली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेंद्र प्रजापति, पिपरगवां प्रधान शिवपूजन प्रजापति, तकनीकी सहायक उदित नारायण शुक्ला, सेमरी प्रधान अरुण पटेल, वासिलपुर प्रधान रामकिशोर, आनंदी, रोेजगार सेवक अमित पटेल, मइयादीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed