फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MLA and DM performed Bhoomi Pujan for the road

Banda News: विधायक और डीएम ने किया सड़क के लिए भूमि पूजन

Fri, 17 Jan 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
MLA and DM performed Bhoomi Pujan for the road
सड़क का भूमि पूजन कराते डीएम नगेंद्र प्रताप व विधायक प्रकाश द्विवेदी। - फोटो : जिला महिला अस्पताल में महिलाओं से बातचीत करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति।
बांदा। शहर में कचहरी तिराहे से मुक्तिधाम गेट तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। सदर विधायक, नगर पालिका चेयरमैन और डीएम ने मंत्रोच्चार के बीच सड़क का भूमि पूजन किया। जल शक्ति राज्यमंत्री व विधायक ने फावड़ा चलाकर औपचारिक शुरुआत भी कर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित संकट मोचन मंदिर के सामने भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, चेयरमैन मालती गुप्ता बासु और डीएम नगेंद्र प्रताप ने कुंड में यज्ञ आहुति डालकर व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। इस मार्ग का चौड़ीकरण पीडब्ल्यूडी जल्द कराएगा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि इस मार्ग में डिवाइडर के साथ ही एप्रोच रोड भी बनेगा। इस मार्ग की लंबाई करीब एक किलोमीटर है।
विज्ञापन

सड़क के मध्य में डेढ़ मीटर मीटर चौड़ाई के डिवाइडर बनेंगे। दोनों तरफ नौ-नौ मीटर चौड़ी लेन एवं फुटपाथ का निर्माण होगा। निर्माण को सरकार ने 21 करोड़ स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एडीएम राजेश वर्मा, प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन मनोज पांडेय, एई अजय सिंह, एसडीएम अमित शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed