फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mission Shakti campaign will run for six months for women's safety

महिला सुरक्षा को छह माह चलेगा मिशन शक्ति अभियान

Sun, 18 Oct 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti campaign will run for six months for women's safety
बांदा में मिशन शक्ति अभियान गोष्ठी संबोधित करतीं नोडल अधिकारी व डीआईजी (रेलवे) पुष्पांज ली। - फोटो : BANDA
बांदा। प्रदेश सरकार ने नवरात्र पर पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान शुरू किया है। यह अगले नवरात्र (6 माह) तक चलेगा। बांदा में शनिवार को इसकी शुरुआत कृषि राज्यमंत्री व जिला प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन अभियान में राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति अभियान नारी सुरक्षा के लिए लागू किया है। इसमें महिलाओं की सुरक्षा के तमाम उपाय शामिल हैं। डीएम को निर्देश दिए कि जिले में अल्ट्रासाउंड और चेकअप सेंटर का निरीक्षण कराएं। भ्रूण चेकअप करने वाले सेंटरों को सीज कर कानूनी कार्रवाई करें। पॉक्सो एक्ट ट्रायल में भी पैरवी तेज की जाए।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के लिए मिशन शक्ति अभियान में नियुक्त नोडल अधिकारी डीआईजी (रेलवे) पुष्पांजलि ने कहा कि दुनिया की आधी आबादी महिलाओं की है। महिलाओं से कहा कि ससुराल जाकर माता-पिता को न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़े तो उन्हें आर्थिक रूप से मदद भी करती रहीं। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान पहले चरण में 180 दिन चलेगा। सभी विभागों का समन्वय बनाकर काम होगा। पब्लिक एड्रेस सिस्टम और एंटी रोमियो स्क्वॉयड को प्रभावी बनाया जाएगा।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि नारियों के सम्मान और स्वावलंबन के बिना विकास संभव नहीं है। महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को इस अभियान सहित अन्य योजनाओं से अपनी सुरक्षा का एहसास होना चाहिए।
डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए शुरू हो रहा यह अभियान शुभ संकेत हैं। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की योजनाओं का जिक्र किया। राज्यमंत्री और डीएम ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश से आई मिशन जनजागरुकता की एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डीएम ने सभी को शपथ दिलाई। आईजी के. सत्यनारायणा, पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सुधीर सिंह, एनआरएलएम उपायुक्त केके पांडेय, कार्यक्रम आयोजक डीपीओ इशरत जहां, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, डीपीआरओ संजय यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा, स्वदेश शिवहरे गौरव आदि उपस्थित रहे।

मिशन श क्ति यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत। साथ में डीएम आनंद कुम

मिशन श क्ति यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत। साथ में डीएम आनंद कुम- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed