फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Missing merchant returned home safely on second day

दूसरे दिन सकुशल घर लौटा लापता व्यापारी

Sun, 17 Nov 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Missing merchant returned home safely on second day
तिंदवारी। संदिग्ध हालात में लापता हुआ स्थानीय प्रेम नगर निवासी कबाड़ी शनिवार को तड़के सकुशल घर लौट आया। उसका कहना है कि चार लोग उसे कार में जबरन बैठाकर ले गए थे। उन्हीं में से एक ने उसके पुत्र से फिरौती के लिए फोन किया था। फिरौती अदा करने की शर्त पर रिहा किया है। उधर, पुलिस इस घटना संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह गया प्रसाद साहू पुत्र रामकृपाल घर से कहीं जाते समय लापता हो गया था। परिजनों ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर तीन लाख रुपये फिरौती मांगी थी। परिजनों ने थाना और अपर एसपी को सूचना दी। पुलिस तड़के तक तलाश करती रही। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को सुबह करीब 4 बजे गया प्रसाद सकुशल घर लौट आया। परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गया प्रसाद का कहना है कि वह कबाड़ खरीदने सैमरा गांव जा रहा था। रास्ते में काले रंग की कार में कुछ लोगों ने उसे जबरन बैठा लिया। उसका मुंह बांध दिया। जसईपुर के पहलवान बाबा आश्रम के पास इस शर्त पर छोड़ा कि तीन लाख रुपये तैयार रखे। फिरौती की यह रकम पहुंचाने की जगह उसे बाद में बताई जाएगी। इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह के मुताबिक सूचना पर तलाश की जाती रही। अब वह अपने घर सकुशल लौट आया है। फिरौती आदि की बात संदिग्ध लग रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed