फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Missing class I student's body found in pond

कक्षा एक के लापता छात्र का शव तालाब में मिला

Fri, 04 Nov 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Missing class I student's body found in pond
फोटो-04 बीएनडीपी-01 - फोटो : BANDA
अतर्रा/ओरन (बांदा)। लापता कक्षा एक के छात्र का शव दूसरे दिन गांव के बाहर तालाब में मिला। छात्र बृहस्पतिवार को घर से स्कूल जाने के बाद से लापता था।
विज्ञापन

थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।
थाना बिसंडा क्षेत्र के बिसंडी गांव निवासी अजय सिंह का आठ वर्षीय पुत्र शिव दर्शन उर्फ तन्नी प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक का छात्र था।
गुुरुवार को वह स्कूल गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित लाहा तालाब में शिवदर्शन का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की जानकारी पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ राकेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। परिजन ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एएसपी ने थाना प्रभारी कृष्ण कुमार से वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। शिवदर्शन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां मंजू और परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed