{"_id":"66298bb8fb4707f7780761a4","slug":"miscreants-attack-farmers-house-leave-wife-bleeding-banda-news-c-212-1-sknp1006-109737-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किसान के घर बदमाशों का धावा, पत्नी को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किसान के घर बदमाशों का धावा, पत्नी को किया लहूलुहान
विज्ञापन
नरैनी। लूटपाट करने आए बदमाशों ने किसान की पत्नी को धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी से रेफर कर दिया गया। इस मामले में इंस्पेक्टर सुरेश सैनी का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव निवासी रामबलवान गौतम खेत में घर बनाकर रहते हैं। मंगलवार की रात कुछ बदमाश उनके घर में घुस गए। रामबलवान छत पर सो रहे थे। पत्नी राजमनी कमरे में सो रहीं थीं। आहट मिलने पर राजमनी जग गईं। शोर मचाना चाहा तो बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पति नींद से जागा तो पत्नी को लहूलुहान हालत में पाया। तब तक आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों को टार्च लेकर तलाशा, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद लोग महिला को लेकर अस्पताल गए। सीएचसी से रेफर करने के बाद परिजन महिला को मध्य प्रदेश ले गए।
परिजनों का कहना है कि घर की अलमारी तो खुली मिली है, बदमाश कितना सामान लूट ले गए हैं, इसका पता दंपती के मध्य प्रदेश से लौटने के बाद ही पता चलेगा।
पुलिस न गश्त करती और न सुनवाई
घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। बदमाशों के दुस्साहस के बाद भी कोई पुलिस कर्मी घटनास्थल पर जांच के लिए नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस रात को गश्त तो करती नहीं और कोई घटना हो जाए तो सुनवाई भी नहीं करती है।