फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MISA detainee and the doctor went on , the patient upset

मीसा बंदी और चिकित्सक भिड़े, मरीज परेशान

Sun, 22 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 22 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
MISA detainee and the doctor went on , the patient upset

बांदा। जिला अस्पताल में लोकतंत्र रक्षक सेनानी और

विज्ञापन
चिकित्सक के बीच हुए विवाद के बाद लामबंद हो गए अस्पताल के डाक्टरों ने काम ठप कर दिया।

पुलिस कार्यालय जाकर एसपी को ज्ञापन दिया। डाक्टरों की तहरीर पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उधर, सेनानी ने भी डाक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

लोकतंत्र रक्षक सेनानी नौशाद अली भारती शनिवार को दोपहर इलाज कराने जिला अस्पताल आए थे। लगभग 11:30 बजे यहां फिजीशियन डा. एसके चौधरी से उनका विवाद हो गया।

दोनों में तीखी नोकझोंक हुई। मारपीट तक की नौबत आ गई। शोर होने पर सभी चिकित्सक इकट्ठा हो गए और मरीज देखना छोड़कर एसपी कार्यालय जा पहुंचे।

एसपी के आदेश पर कोतवाली में नौशाद अली के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा, अभद्रता, धमकी और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

उधर, लोकतंत्र रक्षक सेनानी ने अपर एसपी को दी तहरीर में कहा है कि मरीज देखने के समय डा. एसके चौधरी मोबाइल फोन पर देर तक बात करने में मशगूल थे, जबकि ढेरों मरीज उन्हें दिखाने के लिए इंतजार में बैठे थे।

नौशाद के मुताबिक उन्हें मिर्गी की शिकायत है। जल्दी देखने को कहा तो डाक्टर बिफर पड़े। यह घटना सभी मरीजों ने देखी और ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन पर डाक्टर के बतियाने की फोटो और वीडियो भी ली है।

आरोप लगाया कि डाक्टर ने तूल देने के लिए ओपीडी रजिस्टर के दो-तीन पन्ने खुद फाड़ दिए। उधर, इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एसएन गुप्ता का कहना है कि डाक्टरों के साथ ऐेसा अभद्र व्यवहार हुआ तो मरीज कैसे देखेंगे? सिर्फ दो-तीन होमगार्डों से काम नहीं चलेगा। सुरक्षा के लिए कांस्टेबल नियुक्त किए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed